home page

अधिवक्ता परिषद की मुरादाबाद जिला इकाई भंग, अजय गुप्ता बने संयोजक

 | 
अधिवक्ता परिषद की मुरादाबाद जिला इकाई भंग, अजय गुप्ता बने संयोजक


अधिवक्ता परिषद की मुरादाबाद जिला इकाई भंग, अजय गुप्ता बने संयोजक


मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। अधिवक्ता परिषद ब्रज की मुरादाबाद इकाई की बैठक शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के सभाकर में संपन्न हुई। जिसमें बताया गया कि अधिवक्ता परिषद की मुरादाबाद जिला इकाई को भंग कर दिया गया है। सर्वसम्मति से अधिवक्ता परिषद ब्रज की मुरादाबाद इकाई के अग्रिम कार्यक्रमों को सुचारु रुप से करने के लिए अधिवक्ता परिषद ब्रज के अध्यक्ष की अनुमति से अधिवक्ता परिषद ब्रज के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर के द्वारा अजय गुप्ता एडवोकेट को संयोजक, देवेश वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा व रवि प्रकाश राय को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

अधिवक्ता परिषद ब्रज की मुरादाबाद इकाई की आज हुई बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी, उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर, महामंत्री प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य पदम सिंह, मंत्री विचित्र शर्मा, महामंत्री देवेश वशिष्ट व कार्यकारिणी के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंत्री विचित्र शर्मा ने बताया कि सर्व सम्मति से अधिवक्ता परिषद मुरादाबाद इकाई का कार्यकाल पूरा होने पर अधिवक्ता परिषद ब्रज के अध्यक्ष से मोबाइल पर अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त ब्रज के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर के द्वारा अधिवक्ता परिषद ब्रज की मुरादाबाद इकाई को भंग किया गया। सर्वसम्मति से अधिवक्ता परिषद ब्रज की मुरादाबाद इकाई के अग्रिम कार्यक्रमों को सुचारु रुप से करने के लिए संयोजक और सहसंयोजक बनाए गए हैं।

विचित्र शर्मा ने आगे बताया कि आगामी 14 व 15 नवम्बर को होने वाली प्रदेश परिषद के सभी कार्यो का विभाजन तथा कार्य विभाजन के लिए अलग-अलग टीमों के गठन पर चरण सिंह त्यागी व प्रमोद कुमार के द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल