home page

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

 | 
इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी


अध्ययन केंद्र हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद के समन्वयक प्रो. एके सिंह ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 23 जुलाई (हि.स.)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद के समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक, प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है।

प्रो. एके सिंह ने आगे बताया कि केंद्र पर बीए, बीएससी, बीकॉम वार्षिक प्रणाली में उपलब्ध हैं। एमए, एमएससी, एमकॉम वार्षिक तथा सत्र दोनों प्रणालियों में संचालित हैं। बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीलिब और एमलिब जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल है। दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों के लिए ignouadmission.samarth.edu.in और डिजिटल कार्यक्रमों के लिए ignouiop. samarth.edu.in पर आवेदन करें।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल