इग्नू में 15 मार्च तक ले सकेंगे प्रवेश
| Mar 9, 2026, 17:25 IST
मुरादाबाद,09 मार्च (हि.स.)। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 मार्च कर दी है।
हिन्दू कालेज मुरादाबाद में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. एके सिंह ने सोमवार को बताया कि इच्छुक छात्र अब समय रहते इग्नू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के विस्तार से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे। हालांकि, सर्टिफिकेट प्रोग्राम और सेमेस्टर आधारित कुछ कार्यक्रम इस विस्तार के दायरे से बाहर हैं।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

