home page

मुरादाबाद जिले में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 50 पिंजरे मांगे गए

 | 
मुरादाबाद जिले में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 50 पिंजरे मांगे गए


मुरादाबाद, 24 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल के मंडलीय वन संरक्षक आदर्श कुमार ने बताया कि जिले में तेंदुओं को पकड़ने के लिए शासन से 50 पिंजरे मांगे गए हैं। एक पिंजरे की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। इसके अलावा विभाग ने करीब साढ़े 12 लाख रुपये की लागत से थर्मल ड्रोन खरीदा है, जिससे तेंदुओं की तलाश और निगरानी में मदद ली जा रही है। हाल ही में दो और पिंजरे भी खरीदे गए हैं। सोमवार तक पिंजरे के माध्यम से नौ तेंदुओं का रेस्कयू किया जा चुका है।

विभाग का कहना है कि तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों के कारण कई गांवों में एक साथ पिंजरे लगाने की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में 16 पिंजरों की उपलब्धता विभाग के लिए पर्याप्त नहीं है। विभाग की मांग पूरी होने पर ही अलग-अलग प्रभावित गांवों में एक साथ पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ने का अभियान तेज किया जा सकेगा।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल