home page

ऑल इंडिया वूमैन कांफ्रेंस मुरादाबाद ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

 | 
ऑल इंडिया वूमैन कांफ्रेंस मुरादाबाद ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई


मुरादाबाद, 13 सितम्बर (हि.स.)। ऑल इंडिया वूमैन कांफ्रेंस मुरादाबाद के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित टिमिट में रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की अध्यक्षा रीता सिंह एवं वाइस प्रेसिडेंट मीता मलिक एवं और सदस्यों ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की सदस्य एवं जिले की नशा मुक्त भारत अभियान की आइकॉन रितु नारंग ने कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और छात्रों ने भी आश्वासन दिया कि वह नशे से दूर रहेंगे ताकि नशा मुक्त भारत का निर्माण हो सके।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल