home page

उर्स आला हजरत और पिरान कलियर उर्स मेला के मद्देनजर 6 ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे

 | 
उर्स आला हजरत और पिरान कलियर उर्स मेला के मद्देनजर 6 ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे


मुरादाबाद, 29 जुलाई (हि. स.)। उर्स आला हजरत एवं पिरान कलियर उर्स मेला -2026 को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल में संचालित छह रेलगाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाये जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि ट्रेन संख्या 54352 में 6 अगस्त से 8 अगस्त तक दो अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 54351, 54354, 54353, 54075 में 6 अगस्त से 8 अगस्त तक 2-2 अनारक्षित कोच अस्थाई रूप से लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 54076 में 7 अगस्त से 9 अगस्त तक दोनों अनारक्षित कोच अस्थाई रूप से लगाए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल