मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर व चेयर कार कोच
मुरादाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। रेलगाड़िया में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 12 ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच व चेयर कार कोच विभिन्न तिथियों में लगाए जाएंगे।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार शाम को बताया कि ट्रेन संख्या 12056, 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक और 12055 में 12 अप्रैल से 17 अप्रैल तक एक-एक अतिरिक्त चेयर कार कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 04010 में 16 अप्रैल को और 04009 में 18 अप्रैल को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 14207 में 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक, 14208 में 14 अप्रैल से 27 अप्रैल तक, 14205 में 13 अप्रैल से 26 अप्रैल तक, 14206 में 12 अप्रैल से 25 अप्रैल तक, 14235 में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक, 14236 में 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक, 22420 में 11 अप्रैल से 23 अप्रैल तक और 22419 में 12 अप्रैल से 24 अप्रैल तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

