home page

मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली आठ रेलगाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

 | 
मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली आठ रेलगाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच


मुरादाबाद, 17 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सीटों की अधिक उपलब्धता के लिए मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित आठ रेलगाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि

दिल्ली-माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (14208) में 20 सितंबर एवं 21 सितंबर को एक अतिरिक्त कोच स्लीपर कोच लगाया जाएगा। अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस (14205) 19 सितंबर एवं 20 सितंबर को, दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (14206) 18 एवं 19 सितंबर को, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस (14235) में 19 सितंबर को, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस (14236) में 20 सितंबर को, आनंद विहार टर्मिनल–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (22420) में 1 अक्टूबर को, गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (22419) में 2 अक्टूबर को, माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस (14207) में 17 एवं 18 सितंबर को 1-1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल