home page

मीरजापुर की अदिति को राष्ट्रपति से स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

 | 
मीरजापुर की अदिति को राष्ट्रपति से स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर


मीरजापुर, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के अहमलपुर गांव की बेटी अदिति पाण्डेय ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

अदिति प्रतिष्ठित स्व. हरिनारायण पाण्डेय (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) की पौत्री और भाजपा जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, गांव और जिले में हर्ष का माहौल है।

परिजनों और क्षेत्रवासियों ने अदिति की मेहनत की सराहना करते हुए इसे पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को मीरजापुर के लिए गौरवपूर्ण बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा