औद्योगिक इकाइयों को स्पॉट मूल्य के आधार पर मिलेगी अतिरिक्त गैस
युद्ध के कारण मुरादाबाद के हस्तशिल्प एवं निर्यात उद्योग के समक्ष गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं : अवधेश अग्रवाल
मुरादाबाद, 01 मई (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल के उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि टोरेंट गैस द्वारा औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए गैस आपूर्ति को पिछले छह माह की औसत खपत के 80 प्रतिशत तक बहाल कर दिया गया है। साथ ही 80 प्रतिशत से अधिक अतिरिक्त गैस उपभोग को स्पॉट गैस मूल्य के आधार पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
वहीं मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बीते माह तक ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चले युद्ध के कारण मुरादाबाद के हस्तशिल्प एवं निर्यात उद्योग के समक्ष गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं। इसी के चलते पीतलनगरी के उद्यमियों ने कच्चे माल की जमाखोरी निगरानी, रॉ मैटेरियल बैंक की स्थापना, गैस दरों एवं गैस उपलब्धता पर राहत देने, पैकेजिंग सामग्री पर जीएसटी रेशनलाइजेशन देने की मांग उपायुक्त उद्योग के समक्ष रखी है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

