मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 10 एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। रेल यात्रियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 10 एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार शाम को बताया कि ट्रेन 14207 मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 7 से 13 मार्च के बीच एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
14208 दिल्ली-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 10 से 16 मार्च के बीच, 14205 अयोध्या कैंट दिल्ली एक्सप्रेस में 9 से 15 मार्च तक, 14206 दिल्ली अयोध्या कैंट में 8 से 14 मार्च तक, 22420 आनंद विहार टर्मिनल गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में 7 से 12 मार्च तक, 22419 गाजीपुर सिटी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में 8 से 13 मार्च तक, 12056 देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया ट्रेन 12056 देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में 8 मार्च को और 12055 में 9 मार्च को कुर्सियान एक-एक कोच लगाया जाएगा। 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस में 7 से 9 मार्च तक और 13 मार्च को व 14236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस में 8 से 10 मार्च तक और 14 मार्च को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

