home page

दस रेलगाड़ियों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

 | 
दस रेलगाड़ियों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच


मुरादाबाद, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने गुरुवार शाम को बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु 10 रेलगाड़ियों में विभिन्न तिथियों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी 14207 माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़- दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 21 से 27 मार्च तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। 14208 दिल्ली-माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 24 से 30 मार्च तक, ट्रेन 14205 अयोध्या कैंट दिल्ली एक्सप्रेस में 23 से 29 मार्च तक, 14206 दिल्ली अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 22 से 28 मार्च तक, 22420 आनंद विहार टर्मिनल गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में 21 से 26 मार्च तक, 22419 गाजीपुर सिटी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में 22 से 27 मार्च तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

12056 देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में 26 मार्च को, 12055 नई दिल्ली देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस में 27 मार्च को चेयरकार का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस में 21 से 27 मार्च तक, 14236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस में 22 से 28 मार्च तक 1-1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल