home page

सुलतानपुर : दो मोटर साईकिल की आमने सामने टक्कर , एक की मौत,तीन घायल

 | 
सुलतानपुर : दो मोटर साईकिल की आमने सामने टक्कर , एक की मौत,तीन घायल


सुलतानपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार रात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर-चतुरपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौराबीबीपुर निवासी रोहित पांडेय (25) अपने घर से बाजार जा रहे थे। चतुरपुर मोड़ के पास उनकी बाइक की दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल हुए तीन अन्य युवकों की पहचान नसीरपुर, कादीपुर निवासी इमरान (17), अबु तालिब (18) और सुफियान (16) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अबु तालिब और सुफियान को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया।

कादीपुर एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक रोहित पांडेय अपने पिता अनिल पांडेय के इकलौते पुत्र थे, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। रोहित की एक बहन भी है।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त