home page

सुलतानपुर : खड़ी कार को सफारी ने मारी टक्कर महिला की मौत

 | 
सुलतानपुर : खड़ी कार को सफारी ने मारी टक्कर महिला की मौत


सुलतानपुर, 03 मई (हि.स.)।उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर के पास रविवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।

वाराणसी की ओर से आ रही एक सफारी कार ने राजमार्ग पर पहले से खड़ी एक अन्य कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने बताया कि इस एक्सीडेंट से वहां पर तीन पैदल राहगीरों को भी चोटें आई हैं। सभी चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इसमें से एक पैदल महिला थीं, को गंभीर चोटें आई थी। इनको परिजन जौनपुर इलाज के लिए ले गए थे। वहां डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान उनको मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका आशा देवी अपनी सास रतन कुमारी के साथ दवा लेकर घर लौट रही थीं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 18 वर्षीय लक्ष्मी भी हादसे में घायल हुई हैं। अन्य दो बच्चे, 16 वर्षीय शिवा और 13 वर्षीय राज, अपनी मां की मौत से सदमे में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त