पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में तीन यात्रियों मौत , 11 घायल
सुलतानपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह गुड़गांव से बिहार के लिए जा रही बस सिक्स लेन पर ट्रक से टक्करा गई। हादसे में तीन यात्रियाें की माैत हाे गई और उसमे सवार 11 मुसाफिर हल्के और गंभीर रूप से हुए घायल हो गए है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलॉ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह गुड़गांव से बिहार के लिए जा रही बस सिक्स लेन पर ट्रक से टक्कर हो गयी। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद किया। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने गुरुवार को बताया कि सड़क हादसे मे तीन बस यात्रियों की मौत हो गयी है, जबकि 11 यात्रियों को चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान श्यामलाल मंडल, गुड़गांव के झगड़ा कॉम्प्लेक्स, प्रेमपुरी निवासी विनोद मंडल (50) और बिहार के कुमारखंड निवासी किरन देवी (60) पत्नी माहेश्वरी के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। सीसीटीबी फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। यात्रियों ने बताया-जय मां शीतला ट्रेवल की बस रोज गुड़गांव से बिहार के लिए चलती है। यह बस गोरखपुर होते हुए बिहार जाती है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
------------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

