home page

सुलतानपुर : कार की टक्कर से माेटर साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत

 | 
सुलतानपुर : कार की टक्कर से माेटर साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत


सुलतानपुर, 25 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज चौकी अंर्तगत सोमवार को तेज रफ्तार कार सवार ने मोटर साईकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में दाेनाें की माैत हाे गई।

कुड़वार थाना इलाके के बहमरपुर निवासी राजाराम प्रजापति (50) व उनके पुत्र सिकंदर प्रजापति(25) दोनों अपने रिश्तेदार के यहाँ से सोमवार की सुबह दोनों घर लौट रहे थे। बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज चौकी अंर्तगत हकुआ मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आई तेज रफ़्तार कार ने उनकी माेटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दाेनाें लाेगाें काे स्थानीय नागरिकाें ने मुसाफिरखाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत

गंभीर हाेने पर उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां दोनों की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले।

मृतक राजाराम प्रजापति राजगीर का काम करते थे, हालांकि इन दिनाें वह तबीयत खराब होने की वजह से घर पर ही रहते थे। वहीं बेटा सिकंदर सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था।

थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि सड़क हादसे में पिता पुत्र की माैत हाे गई है। मृतकाें के शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटना

करने वाली कार को कब्जे में लेकर थाने लाकर वाहन स्वामी का पता करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त