अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई, डॉक्टर की मौत
सुलतानपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार सवार डॉक्टर अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान नगर के गभड़िया निवासी डॉ मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार मोहम्मद राशिद और शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान कार विपरीत दिशा में चली गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दाे लाेग घायल हाे गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
नगर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

