home page

घर की कच्ची एवं जर्जर दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत, बेटा घायल

 | 
घर की कच्ची एवं जर्जर दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत, बेटा घायल


घर की कच्ची एवं जर्जर दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत, बेटा घायल


घर की कच्ची एवं जर्जर दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत, बेटा घायल


अमेठी,06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से सो रहे मां-बेटी की मौत हो गई है,जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे परमेश्वरी मजरे घाटमपुर गांव के रहने वाले ओम प्रकाश का परिवार शुक्रवार की शाम को प्रतिदिन की भांति भोजन कर अपने-अपने जगह पर सोने चला गया। जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था तभी करीब 3:30 बजे घर की कच्ची जर्जर दीवार अचानक भर—भराकर गिर पड़ी। वहीं पर सो रही ओमप्रकाश की पत्नी कमलेश कुमारी सहित उनके दो बच्चे दीवाल की चपेट में आ गए। दीवाल गिरने की तेज आवाज सुनकर घर वाले सहित आसपास के लोग दौड़े। मिट्टी हटाकर किसी तरह से तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कमलेश कुमारी (32) पत्नी ओमप्रकाश और आँशी (7) पुत्री ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटा दीपांशु को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक साथ मां बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। छोटे-छोटे बच्चों के सर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

इस घटना के संबंध में जामो थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक मां बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक कमलेश कुमारी के पांच बच्चे हैं। जिसमें दीपक(12) शिवानी(10) दीपांशु (9), दीपांशी (4) के साथ ही साथ मृतक आंशी (7) भी शामिल है। राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है, जल्दी ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच जाएगी।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी