दो बाइकाें के टकराने से एक की मौत, दो अन्य घायल
| Nov 20, 2026, 20:57 IST
हमीरपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर माॅर्चेंरी हाउस भेजा है।
मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि अरतरा परछछ मार्ग पर दो मोटर साईकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे परछछ गांव निवासी सुरेश विश्वकर्मा 55 वर्ष व दूसरी मोटर साइकिल में सवार साहिल 15 वर्ष पुत्र नेत्रपाल तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। सभी को मौदहा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया जहाँ सुरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया शव कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

