home page

तेज़ रफ़्तार कार नहर पुलिया से टकराई,सिपाही समेत तीन की मौत

 | 
तेज़ रफ़्तार कार नहर पुलिया से टकराई,सिपाही समेत तीन की मौत


रायबरेली, 15 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक तेज रफ्तार कार बुधवार को नहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार सिपाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी गांव के पास बुधवार सुबह एक तेज़ रफ़्तार कार हाईवे पर नहर पुलिया से टकराते हुए पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार सवार सभी पांच घायलों को बछरावां के सामयुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ डाक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और घायल दो लोगों को लख़नऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों में एक रायबरेली न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक सिपाही रामसुख(50) हैं जो कि जालौन जनपद के निवासी थे। अन्य मृतकों में चंद्रपाल(70) निवासी सरेनी,लालगंज व एक की पहचान नहीं हो पाई है।घायलों में मो रियान(25) कुंडली,बछरावां और रजत साहू(35)निवासी तेलीबाग हैं।दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।बछरावां थानाध्यक्ष श्याल लाल के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है,घायलों को लखनऊ भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे