home page

मुरादाबाद: इंटर में अभिषेक सिंह और हाईस्कूल में शिखा दक्ष जिला टापर

 | 
मुरादाबाद: इंटर में अभिषेक सिंह और हाईस्कूल में शिखा दक्ष जिला टापर


मुरादाबाद, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में केसर जहां कयामुद्दीन इंटर कालेज माननगर कांठ के अभिषेक सिंह ने जिला टॉप किया। वहीं हाई स्कूल में डॉ. देवेंद्र पाल सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज बिलारी की छात्रा शिखा दक्ष ने जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया।

अभिषेक सिंह ने 500 में से 481 अंक अर्थात 96.20 प्रतिशत वहीं शिखा दक्ष ने 600 में से 581 अंक प्राप्त अर्थात 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किए है। मुरादाबाद जनपद में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पहले स्थान पर केसर जहां कयमुद्दीन इंटर कॉलेज माननगर कांठ के अभिषेक रहे। दूसरे, तीसरे चौथे पांचवें और छठे स्थान पर स्थान पर डॉ देवेंद्र पाल सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज बिलारी की जानवी, कौशिकी, प्रिया चौधरी, निहारिका चौधरी, ईशा सक्सेना रहीं। सातवें, आठवें व नवें स्थान पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मोढा कांठ की बुशरा आर्य, कुश चौहान व परिधि रहीं। दसवें स्थान पर एसएस इंटर कालेज के रोहित कुमार, महर्षि दयानंद इंटर कालेज की रितिका चौहान और कुंदरकी इंटर कॉलेज कुंदरकी की माहिरा फिरदौस रही।

वहीं यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में मुरादाबाद जनपद में पहले स्थान पर डॉ देवेंद्र पाल सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज बिलारी की शिखा दक्ष, दूसरे स्थान पर महर्षि दयानंद इंटर कालेज पट्टी मोढा कांठ की कनक सिंह और पब्लिक इंटर कालेज पट्टी मोढा कांठ के मोहम्मद जैद तीसरे स्थान पर, बाबूराम शर्मा मेमोरियल इंटर कालेज लदावली के नितिन चौथे स्थान पर, महर्षि दयानंद इंटर कालेज पट्टी मोढ़ा कांठ की अमृता सिंह, धर्म सिंह इंटर कालेज ग्राम खलालपुर खादिम कांठ की वर्णिका लंबा, आजाद पब्लिक इंटर कालेज बिलारी की इलमानूर पांचवें स्थान पर, डा देवेंद्र पाल सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज बिलारी के इंद्र प्रताप सिंह छठे स्थान पर, साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज कि तनीषा सातवें स्थान पर, डॉ देवेंद्र पाल सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज के शुभ शर्मा आठवें स्थान पर, डॉ देवेंद्र पाल सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज की प्राजंल नवें स्थान पर महर्षि दयानंद इंटर कालेज पट्टी मौढ़ा कांठ की आरिबा व सुमैला परवीन, राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल हुसैनपुर छिरावली कुंदरकी की उदिति और दसवें स्थान पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की इशिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल