home page

कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के महामंत्री बने अभिषेक तिवारी : दिनेश महाराज

 | 
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के महामंत्री बने अभिषेक तिवारी : दिनेश महाराज


कानपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नए महामंत्री के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगा। यह बातें रविवार को कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश महाराज ने महामंत्री पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कहीं।

कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला कोर कमेटी के महामंत्री पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में अभिषेक तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 20 मतों से पराजित कर महामंत्री पद पर जीत दर्ज की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश महाराज ने बताया कि चुनाव में संगठन के कुल 182 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना कर अभिषेक तिवारी को जिला कोर कमेटी का नया महामंत्री घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि अभिषेक तिवारी इससे पहले भी संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और उन्हें संगठनात्मक कार्यों का अनुभव है।

उन्होंने कहा कि संगठन लगातार कैटरर्स व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत है। नए नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप