home page

मुरादाबाद की आरोही सिंह ने तैराकी में जीते तीन स्वर्ण पदक

 | 
मुरादाबाद की आरोही सिंह ने तैराकी में जीते तीन स्वर्ण पदक


समर वैली स्कूल मुरादाबाद की कक्षा आठ की छात्रा है आरोही सिंह

मुरादाबाद, 12 अगस्त (हि.स.)। समर वैली स्कूल मुरादाबाद की कक्षा आठ की छात्रा आरोही सिंह ने रुद्रपुर (उत्तराखंड) में आयोजित जीडी गोयनका इंटर स्कूल एक्वेटिक मीट 0.6 में तीन स्वर्ण पदक जीते। तैराकी प्रतियोगिता में हैट्रिक लगाते हुए तीनों स्पर्धाओं 25 मीटर बैकस्ट्रोक, 25 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक हासिल कर चैंपियन ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली।

निदेशक करण मनचंदा, अक्षया मनचंदा, प्रधानाचार्य विशाल उपाध्याय ने कहा कि यह केवल जीत नहीं बल्कि उत्कृष्टता की पहचान है। आरोही की सफलता पर उन्होंने गर्व व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल