आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ ने उप्र के 11 जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष
लखनऊ, 21 सितंबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संगठन विस्तार एवं उत्तर प्रदेश में शिक्षक वर्ग से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से सोमवार को शिक्षक प्रकोष्ठ के 11 नए जिला अध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की गई है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अनुमोदन एवं स्वीकृति के उपरांत शिक्षक प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी साथी अपने-अपने जिलों में शिक्षक प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करेंगे और शिक्षकों की समस्याओं को मुखरता से उठाएंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
चित्रकूट में जितेंद्र श्रीवास्तव, गोंडा में अर्जुन चौबे, बरेली में ताजबर खान, सुल्तानपुर में अंजन कुमार यादव, जालौन में रामदेव सिंह गांधी, सोनभद्र में संजय सिंह पटेल, कानपुर देहात में सतीश कुमार मिश्रा, सहारनपुर में चंद्रपाल सिंह में बिजनौर विपिन कुमार, अंबेडकर नगर में अशोक कुमार एवं बांदा में कृपाशंकर आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

