आआप के सांसद संजय सिंह की यात्रा पहुंची हाथरस
हाथरस, 06 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा' सोमवार सुबह सादाबाद क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, पेपर लीक और युवाओं के साथ अन्याय का आरोप लगाया।
उनकी यात्रा रविवार रात सादाबाद के मथुरा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे पदयात्रा मथुरा के लिए रवाना हुई। यात्रा के प्रस्थान के दौरान क्षेत्र के गांव मंस्या, टिकैत और बिसावर सहित अन्य स्थानों पर ग्रामीणों और समर्थकों ने सांसद संजय सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पदयात्रा का पहला पड़ाव बिसावर में रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और सांसद के विचारों को सुना। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा मित्र, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रेहड़ी-पटरी वाले, किसान और पढ़े-लिखे नौजवान सभी बेरोजगारी और असुरक्षा की मार झेल रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

