home page

यमुना नदी में युवक की नहाते समय डूबने से मौत

 | 
यमुना नदी में युवक की नहाते समय डूबने से मौत


हमीरपुर, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार को दोस्तों के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गए युवक की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हों गई।

कुरारा थाना क्षेत्र के टेकचंद्र का डेरा बिलौटा गांव निवासी ओम नारायण निषाद पुत्र संतोष निषाद उम्र करीब 25 वर्ष जो कि अपने कुछ दोस्तों के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था तभी दोपहर बाद वो नदी में नहाने लगा और किसी भवर में फंसकर डूब गया। दोस्त जब तक उसकी खोजबीन करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन दोस्तों की मदद से ओम नारायण को सीएचसी कुरारा लाये जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सूरत में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता संतोष के पास चार बीघा खेत है। मृतक दो भाई व दो बहनें थे। एक छोटा भाई है प्रेम नारायण है वहीं एक बहन की शादी हो चुकी है। एक बहन प्रीति छोटी है। घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा