home page

कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है जनता, निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता : सीपी मित्तल

 | 
कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है जनता, निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता : सीपी मित्तल


कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है जनता, निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता : सीपी मित्तल


जौनपुर,11 अगस्त (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी सीपी मित्तल ने मंगलवार को नगर के एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता से जुट जाएं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीपी मित्तल ने कहा कि कांग्रेस ने हर बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया है। जिला, शहर और ब्लॉक कमेटियों में सक्रिय पदाधिकारियों को उचित जिम्मेदारी और पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवसरवादी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और पूर्व शहर अध्यक्ष हुकुम सिंह ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, डॉ. संतोष गिरी, विनय तिवारी, आरसी पांडेय, अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, देवराज पांडेय, राम सिंह बांकुरे, विजय प्रजापति, शिव मिश्रा, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय माली, ओमकार यादव, अनिल सोनकर और शैलेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव