home page

स्वावलंबी आबादी शक्तिशाली राष्ट्र का आधार

 | 
स्वावलंबी आबादी शक्तिशाली राष्ट्र का आधार


स्वावलंबी आबादी शक्तिशाली राष्ट्र का आधार


स्वावलंबी आबादी शक्तिशाली राष्ट्र का आधार


स्वावलंबी आबादी शक्तिशाली राष्ट्र का आधार


गोरखपुर, 18 मार्च (हि.स.)। स्त्रियों के अधिकार एवं समानता पर हमारे समाज में विशेष बल प्रदान किया गया है। हमारे देश की आधी आबादी को कंधे से कंधा मिला कर बराबरी के आधार पर राष्ट्रीय सेवाओं में समान अवसर मिलना चाहिए। यह बातें स्व. कालिका प्रसाद दुबे स्मारक महाविद्यालय एकडंगा ढखवा में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर बुधवार को मुख्य अतिथि उप निरीक्षक ज्योति यादव ने कही।

उन्होंने आत्म सुरक्षा के विभिन्न आयामों से परिचित कराते हुए टोल फ्री नंबरों को बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत के क्रम में प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह तथा महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता अनुपमा दुबे ने माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ा कर किया।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ बद्री नारायण उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशुतोष मणि त्रिपाठी ने इस सप्त दिवसीय शिविर की उपादेयता एवं अनुभवों को बताते हुए स्वयं सेवकों के अनुशासन एवं जिम्मेदारियों की सराहना किया तथा बताया कि एक व्यक्ति को अनुशासन ही महान बनाता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्रम का कोई विकल्प नहीं है। सफलता का कोई शॉर्टकट मत खोजो। अपने ऊपर भरोसा पैदा कर लक्ष्य का समाधान करें। उन्होंने आत्म संयम का मंत्र देकर सुखी जीवन का गुण बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना वास्तव में श्रेष्ठ नागरिक निर्माण की कार्यशाला है। मानवीय मूल्यों की स्थापना करके आप इस विशेष शिविर की उपादेयता सिद्ध कर पाएंगे। साथ ही साथ राष्ट्र की उन्नति में साधक बनेंगे। एक सभ्य समाज की बुनियाद में एक बीज मंत्र होता है कि जियो और जीने दो। तुम दूसरों के साथ वही व्यवहार करो जो स्वंय के लिए पसंद हो।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ रविशंकर त्रिपाठी, डॉ संतोष ओझा, डॉ आशुतोष शर्मा, अनुपमा दूबे, लक्ष्मी त्रिपाठी, सूरज मौर्य, शरद चंद द्विवेदी, अच्युतानंद मिश्र, नेयाज अहमद तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय