home page

मनुष्य को अनुशासित बनाता है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण : डॉ. अनुपम सिंह

 | 
मनुष्य को अनुशासित बनाता है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण : डॉ. अनुपम सिंह


मनुष्य को अनुशासित बनाता है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण : डॉ. अनुपम सिंह


मनुष्य को अनुशासित बनाता है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण : डॉ. अनुपम सिंह


गोरखपुर, 24 मार्च (हि.स.)। दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए पंचदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस शिविर का आयोजन भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है। शिविर के दौरान प्रशिक्षु अध्यापकों को स्काउट-गाइड के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मुख्य अतिथि डॉ. अनुपम सिंह (सहायक आचार्य, शिक्षक शिक्षा विभाग) ने कहा कि “स्काउट-गाइड प्रशिक्षण मनुष्य को अनुशासित बनाता है और कर्तव्यों के प्रति सजगता विकसित करता है। यह प्रशिक्षण जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण लाने में सहायक है।”

प्रो. डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “परिवर्तन के इस दौर में छात्रों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन के लिए स्काउट-गाइड प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।”

शिविर में लीडर ऑफ द कोर्स एवं सहायक लीडर ट्रेनर अजय गुप्ता (बजरंगी) तथा सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने प्रशिक्षुओं को स्काउट-गाइड की मूल अवधारणाओं, गतिविधियों और व्यवहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरुण तिवारी, राकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव एवं गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षु शिक्षकों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय