home page

अट्ठारह वर्ष पहले रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में ट्रक चालक के घर पर कुर्की का नाेटिस चस्पा

 | 
अट्ठारह वर्ष पहले रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में ट्रक चालक के घर पर कुर्की का नाेटिस चस्पा


नोएडा, 04 जून (हि.स.)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 18 साल पहले रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में आरोपित ट्रक चालक न्यायालय में उपस्थिति नहीं हो रहा था। न्यायालय में उपस्थित न होने के चलते घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया है।

दादरी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने गुरुवार काे बताया कि हापुड़ के दहपा गांव निवासी साहे आलम ने वर्ष 2007 में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रक चलाते हुए बंद रेलवे फाटक तोड़ दिया था। उस मामले में आरपीएफ कोतवाली दादरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपित न्यायालय में उपस्थित न होकर फरार चल रहा था। आरपीएफ उप निरीक्षक राजनाथ चौबे व प्रधान आरक्षी चैतन्य कुमार शर्मा टीम के साथ बृहस्पतिवार को जनपद हापुड़ के दहपा गांव पहुंचे। गांव में आरोपित घर पर नहीं मिला। उनके घर पर आसपास के लोगों की उपस्थिति में कुर्की की कार्रवाई किए जाने का नोटिस चस्पा किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी