हमीरपुर में 90 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान
पुलिस ने घटना की शुरू की जांच
हमीरपुर, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा कस्बे के वार्ड नंबर तीन टेंडरी मोहाल निवासी 90 वर्षीय वृद्ध ने मंगलवार को सीढियों के सहारे मफलर बांध कर आत्महत्या कर ली।
मृतक भगवानदीन उर्फ दुर्गा पुत्र बल्लू अहिरवार के दो लड़के है जिनमें शिवपाल व वेद प्रकाश है। उन्होंने बताया कि पिता बीमारी से परेशान रहते थे व चलने फिरने में भी असमर्थ थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच दल को बुलाकर साक्ष्य संकलन करवाया है। वहीं पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुचे सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने मंगलवार को बताया कि कुछ मामला संदिग्ध लग रहा था जिसके चलते जांच दल को बुलाया गया है। साक्ष्य संकलन करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

