home page

मामा के घर रहने आया 10 वर्षीय बच्चा गंग नहर में नहाते समय डूबा, शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ

 | 
मामा के घर रहने आया 10 वर्षीय बच्चा गंग नहर में नहाते समय डूबा, शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ


नोएडा, 11 जुलाई (हि.स.)। थाना जारचा क्षेत्र के प्यावली गांव में रहने वाले अपने मामा के घर आए एक 10 साल का बच्चा नहाने के लिए गंग नहर में गया। वह पड़ोसी बच्चों के साथ नहा रहा था। इसी बीच नहर के पानी के तेज बहाव में वह डूब गया। बच्चे की शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ और पुलिस लगी हुई है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने शनिवार काे बताया कि दिल्ली के रहने वाले सुखबीर सिंह की ससुराल थाना क्षेत्र के प्यावली गांव में है। उनका 10 वर्षीय बेटा तनिष्क प्यावली गांव में रहने वाले अपने मामा के घर आया था। वह पड़ोस के बच्चों के साथ गंग नहर में नहाने चला गया। पानी के तेज बहाव का उसे अंदाजा नहीं लगा, तथा वह नहर के पानी की धार की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में बच्चा गंग नहर में डूब गया। उसके शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ और पुलिस लगी हुई है। शनिवार रात तक शव बरामद नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि गंग नहर का पानी रुकवा कर बच्चे के शव को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी