home page

मुरादाबाद महानगर में 900 से अधिक बूथों पर 9,500 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात

 | 
मुरादाबाद महानगर में 900 से अधिक बूथों पर 9,500 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात


'मन की बात' कार्यक्रम एक पारिवारिक आत्मीयता का सेतु : गिरीश भंडूला

मुरादाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर के उपाध्यक्ष व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक नवदीप टंडन ने रविवार काे बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम का 139वां संस्करण में नगर व देहात विधानसभा के 900 से अधिक बूथों पर 9,500 से अधिक लोगों के द्वारा सुना गया। इसके बाद बूथों पर टिफिन बैठक का भी आयोजन हुआ।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि उनके लिए 'मन की बात' कार्यक्रम सत्ता और जनता के बीच का संवाद नहीं, बल्कि एक पारिवारिक आत्मीयता का सेतु है। उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी भारतीय तीर्थ परंपरा की तरह 'मन की बात' भी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे लोगों के चरणों में शीश नवाने और उनकी अनकही कहानियों से राष्ट्र को ऊर्जावान बनाने का अनुष्ठान बन चुका है।

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शमी भटनागर, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता व सह मीडिया प्रभारी भरत टंडन, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र विश्नोई, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल