मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस साल एक हाेंगे 906 जोड़े
मुरादाबाद, 11 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस साल कुल 906 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसमें 300 जोड़ों का विवाह जुलाई के महीने में कराया जाएगा। इसकी तैयारियां करने के निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिए गए। जिलाधिकारी में पिछले साल आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में अपात्र जोड़े मिलने पर इस बार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने 300 जोड़ों का विवाह जुलाई माह में ही कराने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पिछले साल समारोहों में 35 अपात्र जोड़े पाए जाने व दान के सामान के वितरण में भारी गड़बड़ियों को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित पात्रता का गंभीरतापूर्वक पालन किया जाए। आवेदकों का प्रत्येक स्तर पर गंभीरता पूर्वक सत्यापन करा लिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

