home page

एबीएस ब्लॉक के कारण मुरादाबाद रेल मंडल की आठ ट्रेनें प्रभावित

 | 
एबीएस ब्लॉक के कारण मुरादाबाद रेल मंडल की आठ ट्रेनें प्रभावित


मुरादाबाद, 16 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि कि पिलखुआ-हापुड़-बाबूगढ़-कुचेसर रोड रेल खंड में 17 जून को आवश्यक एबीएस (ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग) कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली आठ रेलगाड़ियां प्रभावित होंगी। इसमें कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है तथा कुछ गाड़ियों को पुनर्निर्धारित किया गया है।

सीेनियर डीसीएम ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल, गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल, गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। गाड़ी संख्या 15060 आनंद विहार टर्मिनल-लालकुआं एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14008 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15304 नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 64554 गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू पुनर्निर्धारित होकर चलेंगी।

उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति रेलवे पूछताछ सेवा, त्ंपस व्दम एप, एनटीईएस अथवा संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल