home page

जन्माष्टमी और मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में लगे 1500 पुलिसकर्मी

 | 
जन्माष्टमी और मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में लगे 1500 पुलिसकर्मी


मथुरा, 02 सितम्बर(हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तीन सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए मथुरा के अलावा आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, इटावा, हाथरस, मैनपुरी और फिरोजाबाद से पुलिस बल बुलाया गया है। पूरे सुरक्षा क्षेत्र को सात सुपर जोन, 12 जोन और 19 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जाएगी। करीब 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी है।

तीन सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के प्रमुख आयोजन के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों में बांटा है। शहर और कार्यक्रम स्थल के आसपास आने-जाने वाले मार्गों से लेकर संवेदनशील स्थानों तक पुलिस की तैनाती की जाएगी।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए मथुरा पुलिस के साथ आसपास के कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, इटावा, हाथरस, मैनपुरी और फिरोजाबाद से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर से आने वाले फोर्स को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर तैनाती की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था का सबसे बड़ा फोकस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास रहेगा। इसके साथ ही प्रमुख प्रवेश मार्गों, संपर्क मार्गों और भीड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी।

जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के चलते वीआईपी सुरक्षा के साथ आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है। करीब 1500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। अधिकारी लगातार सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक न हो, इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। जिसमें 07 एएसपी 12 डीएसपी 14 इंस्पेक्टर 80 उपनिरीक्षक 20 महिला उपनिरीक्षक 900 हेड कॉन्स्टेबल 06 ट्रैफिक इंस्पेक्टर 70 टीएसआई। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार