बरेली स्टेशन यार्ड में 5 जुलाई से 30 दिन तक रहेगा ब्लॉक, प्रभावित होंगी छह ट्रेनें
मुरादाबाद रेल मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने दी जानकारी
मुरादाबाद, 19 जून (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली स्टेशन यार्ड में लाइन नंबर 36 एवं 37 में विकास एवं मरम्मत कार्य के लिए 5 जुलाई से 3 अगस्त (30 दिन) तक ब्लॉक रहेगा I जिसके कारण मुरादाबाद रेल मंडल में से होकर संचालित होने वाली छह रेल गाड़ियाँ प्रभावित रहेंगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने शुक्रवार शाम को बताया कि गाड़ी संख्या 14314 (बरेली-लोकमान्यतिलक) जेसीओ 11.07.2026, 18.07.2026, 25.07.2026, 01.08.2026 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14313 (लोकमान्य तिलक-बरेली) जेसीओ 13.07.2026, 20.07.2026, 27.07.2026, 03.08.2026 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14320 (बरेली-उज्जैन ) जेसीओ 08.07.2026, 15.07.2026, 22.07.2026, 29.07.2026 निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14319एओ (उज्जैन-बरेली) जेसीओ 09.07.2026, 16.07.2026, 23.07.2026, 30.07.2026 निरस्त रहेगी I
सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 54075 (बरेली-दिल्ली ) जेसीओ 05.07.2026 से 03.08.2026 तक निरस्त रहेगी और गाड़ी संख्या 54076 (दिल्ली-बरेली ) जेसीओ 05.07.2026 से 03.08.2026 तक निरस्त रहेगी I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

