home page

मुरादाबाद : 6704 परीक्षार्थियों ने छोड़ी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

 | 
मुरादाबाद : 6704 परीक्षार्थियों ने छोड़ी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा


परीक्षा के दौरान पुलिस बल के साथ पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट रहे मौजूद : जिला विद्यालय निरीक्षक

मुरादाबाद, 14 जून (हि.स.)। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा मुरादाबाद जनपद में रविवार को 22 केंद्रों पर एक पाली में शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पंन हुई। परीक्षा में 10077 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 3373 उपस्थित रहे और 6704 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने रविवार को बताया कि मुरादाबाद में भर्ती परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए थे। इन पर 10077 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए 951 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा आज सुबह 9ः30 बजे से सुबह 11ः30 बजे तक आयोजित हुई। सीसीटीवी कैमरों परीक्षा केंद्रों व परीक्षा कक्षों की पर कड़ी निगरानी की गई। इस दौरान पुलिस बल के साथ केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षकों और स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल