home page

हरिद्वार-अम्ब अंदौरा मेमू के समय में आंशिक संशोधन

 | 
हरिद्वार-अम्ब अंदौरा मेमू के समय में आंशिक संशोधन


मुरादाबाद, 24 जुलाई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि 25 जुलाई से गाड़ी संख्या 64511 हरिद्वार-अम्ब अंदौरा मेमू (प्रतिदिन) के समय में आंशिक संशोधन किया गया है।

सीनियर डीसीएम यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि हरिद्वार से गाड़ी का प्रस्थान समय तथा अम्ब अंदौरा पहुँचने का समय पूर्ववत रहेगा। समय में परिवर्तन केवल कुछ मध्यवर्ती स्टेशनों पर किया गया है। सभी संबंधित स्टेशनों के संशेधित समय दिए जा रहे हैं।

जिसके बाद हरिद्वार से गाड़ी प्रतिदिन प्रातः 04ः40 बजे पूर्ववत प्रस्थान करेगी, रूपनगर स्टेशन पर गाड़ी 10ः38 बजे पहुँचेगी तथा 10ः45 बजे प्रस्थान करेगी, घनौली स्टेशन पर गाड़ी 11ः20 बजे पहुँचेगी तथा 11ः21 बजे प्रस्थान करेगी, भरतगढ़ स्टेशन पर गाड़ी 11ः29 बजे पहुँचेगी तथा 11ः30 बजे प्रस्थान करेगी।

करतोली पंजाब स्टेशन पर गाड़ी 11ः38 बजे पहुँचेगी तथा 11ः39 बजे प्रस्थान करेगी, आनंदपुर साहिब स्टेशन पर गाड़ी 11ः48 बजे पहुँचेगी तथा 11ः50 बजे प्रस्थान करेगी, नंगलडैम स्टेशन पर गाड़ी 12ः08 बजे पहुँचेगी तथा 12ः10 बजे प्रस्थान करेगी, रायमेहतपुर स्टेशन पर गाड़ी 12ः21 बजे पहुँचेगी तथा 12ः22 बजे प्रस्थान करेगी, ऊना हिमाचल स्टेशन पर गाड़ी 12ः32 बजे पहुँचेगी तथा 12ः35 बजे प्रस्थान करेगी, इसके उपरांत गाड़ी अम्ब अंदौरा स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समयानुसार दोपहर 13ः25 बजे पहुँचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल