आनंद विहार टर्मिनल-लोकहा बाजार स्पेशल के 6-6 अतिरिक्त फेरे बढ़े
मुरादाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में होकर संचालित होने वाली दो होली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेन 04014 आनंद विहार टर्मिनल लोकहा बाजार स्पेशल और 04013 लोकहा बाजार आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल के 6-6 अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल लोकहा बाजार स्पेशल के फेरे 10 से 15 मार्च के बीच बढ़ा दिए गए हैं और 04013 लोकहा बाजार आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल के फेरे 11 से 16 मार्च के बीच बढ़ा दिए गए हैं।
ट्रेन 04014 मुरादाबाद स्टेशन पर शाम 7 बजे आएगी और 7 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद से चलकर रात्रि 8:20 पर बरेली स्टेशन पहुंचेगी बरेली स्टेशन पर 2 मिनट ठहराव के बाद रात्रि 8:20 पर वहां से आगे के लिए चल देगी। वहीं ट्रेन 04013 मुरादाबाद स्टेशन पर रात्रि 11:58 पर आएगी और 5 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद से चलकर रात्रि 10:10 पर बरेली स्टेशन पहुंचेगी बरेली स्टेशन पर 2 मिनट ठहराव के बाद रात्रि 10:12 पर वहां से आगे के लिए चल देगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

