home page

मुरादाबाद जिले में 56742 एमटी खाद उपलब्ध

 | 
मुरादाबाद जिले में 56742 एमटी खाद उपलब्ध


यूरिया निर्धारण 64334 मीट्रिक टन के सापेक्ष 30660 मीट्रिक टन उपलब्धता सुनिश्चित : जिला कृषि अधिकारी

मुरादाबाद, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में गेहूं की कटाई लगभग पूरी होने वाली है। गेहूं के बाद खाली खेतों में वसंतकालीन गन्ना बोआई चलने वाली है। कृषि विभाग ने मांग के सापेक्ष 47.65 प्रतिशत यूरिया के साथ कई अन्य खादें निर्धारित लक्ष्य से अधिक भी उपलब्ध कराई हैं। कुल उर्वरकों की मात्रा करीब 56742 मीट्रिक टन है।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्रपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि खरीफ सीजन में जिले के लिए यूरिया का निर्धारण 64334 मीट्रिक टन है, जिसके सापेक्ष जिले 30660 मीट्रिक टन उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है, जो 47.65 प्रतिशत है। इसके अलावा एनपीके 13391 मीट्रिक टन के सापेक्ष 14587 मीट्रिक टन, डीएपी 3333 के सापेक्ष 6566 मीट्रिक टन उपलब्ध हो चुकी है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल