home page

56 वाहनों हुई जांच, अवैध मोरंग लदे तीन ट्रक सीज

 | 
56 वाहनों हुई जांच, अवैध मोरंग लदे तीन ट्रक सीज


हमीरपुर, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को प्रशासन ने नेशनल हाईवे मौदहा में 34 पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

एसडीएम मौदहा करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कुल 56 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान अवैध मोरंग से लदे तीन ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया।

एसडीएम मौदहा करनवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि जब्त वाहनों को मौदहा कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में देकर नवीन गल्ला मंडी में खड़ा कराया गया है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा