home page

त्योहार पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 445 वाहनों के कटे चालान

 | 
त्योहार पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 445 वाहनों के कटे चालान


मुरादाबाद, 07 नवंबर (हि.स.)। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत शनिवार को यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। नियमों के उल्लंघन पर 445 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात रचना मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के वाहन चलाने पर 27 वाहन चालकों और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 60 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 445 अन्य वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की है। वहीं, प्रवर्तन अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 14 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल