जौनपुर में 42 मनोनीत सदस्य नियुक्त, स्थानीय निकायों को मिलेगा मजबूती का संबल
जौनपुर,17 मार्च (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश शासन ने जिले में स्थानीय निकाय प्रशासन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए 42 मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति की है। राज्यपाल की अनुमति के बाद नगर विकास अनुभाग द्वारा जारी सोमवार देर रात जारी सूची में 3 नगर पालिका परिषदों और 9 नगर पंचायतों को शामिल किया गया है। इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने और जन-प्रतिनिधित्व के दायरे के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।जिले की तीन नगर पालिका परिषदों में कुल 15 सदस्यों को नामित किया गया है। जौनपुर नगर पालिका परिषद में पंकज श्रीवास्तव , रोहन सिंह, अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल और राहुल साहू को सदस्य बनाया गया है। मुंगराबादशाहपुर में अरुण कुमार, विजेंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता, राकेश मिश्रा और उमाशंकर गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शाहगंज नगर पालिका परिषद में सर्वेश चौरसिया, श्याम जी गुप्ता, रूपेश जायसवाल, महेंद्र वर्मा और चंदेश निषाद को मनोनीत किया गया है।इसके अलावा जिले की 9 नगर पंचायतों में 27 सभासदों की नियुक्ति की गई है। जफराबाद, कचगांव, मड़ियाहूं, खेतासराय, केराकत, गौराबादशाहपुर, रामपुर, मछलीशहर और बदलापुर नगर पंचायतों में प्रत्येक से तीन-तीन सदस्यों को नामित किया गया है।जफराबाद से जीरावती मौर्या, दीपिका पाल और राजकुमार राजभर, खेतासराय से शुभम जायसवाल, सोनू बिंद और बिनीता मौर्या तथा बदलापुर से हरिलाल, चंद्रशेखर निगम और सपना शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कचगांव से संतोष कुमार मिश्रा, राजेश पांडेय और काशीनाथ सेठ, केराकत से दिलीप सोनकर, सुरभि और श्यामजी प्रजापति को मनोनीत किया गया है। मड़ियाहूं से धर्मेंद्र सेठ, रोहित जायसवाल और विनोद कुमार, मछलीशहर से सुनील मौर्या, इंदु और आत्मा प्रसाद गुप्ता, रामपुर से शिव शंकर गुप्ता, सौरभ वर्मा और रवि शंकर गुप्ता तथा गौराबादशाहपुर से अजीत चौहान, अजीत सोनकर और संतोष गुप्ता को सभासद बनाया गया है। इन सामाजिक रूप से सक्रिय और अनुभवी सदस्यों के शामिल होने से बोर्ड बैठकों में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। नियुक्त सभी सदस्य जल्द ही पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

