आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा: अभ्यर्थियों एवं यात्रियों की सुविधा हेतु चलेंगी 04 विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन
मुरादाबाद, 12 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों /यात्रियों के सुगमतापूर्वक गंतव्य तक पहुंचाने हेतु 04 विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04321 मुरादाबाद-देहरादून अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 12, 13 व 14 जून को किया जाएगा। यह गाड़ी मुरादाबाद से रात्रि 10 बजे प्रस्थान करके अमरोहा, गजरौला जंक्शन, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाऊ, हल्दौर, बिजनौर, बसी किरतपुर, मोअज्जमपुर नारायण जंक्शन, लक्सर जंक्शन, ज्वालापुर, तथा हरिद्वार जंक्शन पर रुकते हुए देहरादून प्रातः 06 बजकर 15 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04322 देहरादून-मुरादाबाद अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 13, 14 व 15 जून को किया जाएगा। यह गाड़ी देहरादून से शाम 7 बजकर 50 पर चलेगी और हरिद्वार जंक्शन, ज्वालापुर, लक्सर जं. मोअज्जमपुर नारायण जं., बसी किरतपुर, बिजनौर, हल्दौर, चांदपुर सियाऊ, मंडी धनौरा, गजरौला जं. तथा अमरोहा स्टेशन पर ठहराव लेते हुए मुरादाबाद स्टेशन पर प्रातः 5 बजे पहुंचेगी।
सीनियर डीसीएम के अनुसार गाड़ी संख्या 04323 बरेली-गाजियाबाद अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 12, 13 व 14 जून को किया जाएगा। यह गाड़ी बरेली से रात्रि 10 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान कर रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला जं., तथा हापुड़ स्टेशन पर रुकते हुए सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर गाजियाबाद पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04324 गाजियाबाद-बरेली अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 13, 14 व 15 जून को किया जाएगा। यह ट्रेन गाजियाबाद से रात्रि. 8 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और फिर हापुड, गजरौला जं., अमरोहा, मुरादाबाद, तथा रामपुर स्टेशन पर रुकते हुए रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।
मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों में यात्रा अनारक्षित श्रेणी में उपलब्ध होगी। यात्रियों एवं परीक्षा अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष गाड़ियों का अधिकतम लाभ उठाएं। रेलवे परिसर एवं गाड़ी में किसी भी रेल संबंधी समस्या या मदद के लिए ऐप या एकीकृत हेल्प लाईन नंबर 139 के द्वारा शीघ्र सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

