home page

मुरादाबाद रेल मंडल से होकर चार और होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

 | 
मुरादाबाद रेल मंडल से होकर चार और होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी


मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि. स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार और होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

जिसमें मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 25 फरवरी से 26 मार्च के बीच मुम्बई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को और काठगोदाम से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसके साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस 23 फरवरी से 24 मार्च के बीच चलाई जाएगी। साबरमती से प्रत्येक सोमवार को व हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 09075 मुम्बई सेंट्रल से 25 फरवरी, 4, 11, 18 और 25 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम से 26 फरवरी, 5, 12, 19 और 26 मार्च को चलेगी। दोनों ट्रेने 5-5 फेरे लगाएगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन साबरमती से 23 फरवरी, 2, 9, 16 और 23 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार से 24 फरवरी, 3, 10, 17 और 24 मार्च को चलेगी। दोनों ट्रेनें 5-5 फेरे लगाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल