home page

मुरादाबाद : चार दिनों में 32,000 से अधिक लोगों ने की स्व-गणना

 | 
मुरादाबाद : चार दिनों में 32,000 से अधिक लोगों ने की स्व-गणना


मुरादाबाद, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में स्व-गणना के लिए प्रतिदिन पीतल नगरी वासी आगे आ रहे हैं। स्व-गणना अभियान प्रारंभ होने के बाद 4 दिन के अंदर रविवार शाम तक 32000 से अधिक लोगों ने स्वगणना कर ली। स्व-गणना में अपने घर की लोकेशन ढूंढने में लोगों को थोड़ा सा अधिक समय लग रहा है।

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने रविवार को बताया कि 7 मई को स्व-गणना अभियान प्रारंभ हुआ था जो 21 में तक चलेगा 22 में से 20 जून तक जनगणना अभियान के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी।

एडीएम फाइनेंस में आगे बताया कि https://se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार अपने मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल