मुरादाबाद के तहसील कांठ क्षेत्र 24 घंटे में दूसरे तेंदुए का रेस्क्यू
- बुधवार को कांठ क्षेत्र के ग्राम रामसराय भांकरी में तेंदुए का किया गया था रेस्क्यू
- वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने केज ट्रैप के माध्यम से जनपद में किया सोलहवें तेंदुए का रेस्क्यू
मुरादाबाद, 17 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद में मुरादाबाद के तहसील कांठ क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। जनपद में पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया जाने वाला यह सोलहवां तेंदुआ है। बुधवार को कांठ तहसील क्षेत्र के रामसराय भांकरी में भी एक तेंदुए का ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया था। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए ने तीन महिलाओं सेमत चार लोगों को अपना निवाला बनाया है।
जिलाधिकारी डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों ने सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 16 वें तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुरादाबाद के तहसील कांठ क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में गुरुवार सुबह दस बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

