home page

नियमों का उल्लंघन करने में 250 वाहनों के चालान

 | 
नियमों का उल्लंघन करने में 250 वाहनों के चालान


मुरादाबाद, 15 मई (हि.स.)। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 250 वाहनों का चालान किया।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।

एआरटीओ (प्रवर्तन) आनंद निर्मल ने बताया कि आज सबसे ज्यादा ओवरलोडिंग के चालान किए गए हैं। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और वैध दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल