home page

यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर 54 स्कूलों के 250 वाहनों का विवरण अपलोड

 | 
यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर 54 स्कूलों के 250 वाहनों का विवरण अपलोड


नियमों का उल्लंघन कर रहे 100 स्कूली वाहनों के हुए चालान : संभागीय परिवहन अधिकारी

मुरादाबाद, 06 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान स्कूलों में संचालित वाहनों की भी विशेष चेकिंग की गई तथा उन्हें विभागीय पोर्टल पर अपडेट कराया गया। साथ ही 54 स्कूलों के 250 वाहनों को यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर वाहनों का विवरण अपलोड कराया है । इसके अलावा 150 स्कूलों की अपलोड हुई जानकारी का सत्यापन कार्य भी हो चुका है।

मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हाईवे पर नियमों का उल्लंघन कर रहे करीब 100 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान बाइक, स्कूटी, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा सहित कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और अपने सभी दस्तावेज पूर्ण रखें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल